Headlines

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत:बक्सर में ड्राइवर मौके से भागा, ट्रैक्टर जब्त




बक्सर के नगर थाना क्षेत्र स्थित बाजार समिति रोड पर मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से पैदल जा रहे राजमिस्त्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान औद्योगिक थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर निवासी 50 वर्षीय चंद्रबिंदु पासवान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह गांव से पाण्डेयपट्टी बाजार समिति रोड होते हुए पैदल जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। राजमिस्त्री का काम करता था मृतक टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दी। बताया गया कि चंद्रबिंदु पासवान अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। वह राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रैक्टर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। हालांकि, घटना के बाद से चालक फरार है। पुलिस ट्रैक्टर के मालिक और चालक की पहचान करने में जुटी है। मामले की जांच की जा रही है और चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद बाजार समिति रोड पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *