![]()
समस्तीपुर में 13 धुर जमीन के विवाद एसिड अटैक का मामला सामने आया है। जिसमें चार लोग घायल हो गए। एक की हालत नाजुक बनी हुई है, इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना चकमहेसी थाना क्षेत्र के माली नगर वार्ड-12 की है। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान जगत सिंहपुर गांव निवासी रामचंद्र राय के पुत्र प्रवीण नारायण के तौर पर हुई है। जो अपने दोस्त मनोज तिवारी के साथ माली नगर गांव आया था। मनोड तिवारी को भी हल्का छींटा पड़ा है। इसके अलावा संजू देवी, उनके पति दयानंद ठाकुर घायल हैं। 13 धुर जमीन का विवाद मनोज तिवारी ने बताया कि संजू देवी मेरी बुआ हैं। उनके पाटीदार बिंदेश्वर ठाकुर ने हिस्से से ज्यादा जमीन पर कब्जा कर लिया गया था। पंचायत में फैसले के बाद पंचनामा के आधार पर 13 धुर जमीन उन्हें दिया गया था। जिस जमीन पर उनकी बुआ घर बनवा रही थी। मकान लगभग आधा बन चुका है। बुधवार शाम बिंदेश्वर ठाकुर अपनी पत्नी रुक्मणी देवी देवी के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचे। पीछे से उनके पुत्र चंदन कुमार, श्याम कुमार भी अपनी पत्नी के साथ आए। बाल्टी, ग्लास और बोतल में एसिड लेकर आए थे। कार्यस्थल पर खड़े लोगों पर फेंकना शुरू कर दिया। इस घटना में उनकी बुआ, फूफा घायल हो गए। मेरे दोस्त प्रवीण के शरीर पर पूरा बाल्टी तेजाब डाल दिया गया। जिससे उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया। 5 लोगों पर FIR उधर, इस मामले में दयानंद ठाकुर की पत्नी संजू देवी के बयान पर पाटीदार बिंदेश्वर ठाकुर, चंदन कुमार, श्याम कुमार समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक में तीर्थ भुज जमीन को लेकर विवाद की बात बताई गई है।
Source link
समस्तीपुर में 13 धुर जमीन के विवाद में एसिट अटैक:मकान बनवा रहे लोगों पर हमला, चार घायल; 1 की हालत गंभीर, DMCH रेफर
