Headlines

श्रावणी मेले में नहीं मिलेगी रोपवे की सुविधा:बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को पैदल तय करना होगा सफर




जहानाबाद जिले के प्रसिद्ध वाणावर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को इस वर्ष श्रावणी मेले में रोपवे की सुविधा नहीं मिलेगी। भक्तों को मंदिर तक पहुंचने के लिए पहले की तरह पैदल ही पहाड़ की चढ़ाई करनी होगी। लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस रोपवे का निर्माण कार्य पिछले करीब दस वर्षों से चल रहा है। विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से परियोजना में कई बार देरी हुई, जिसके कारण यह समय पर पूरा नहीं हो सका। जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने स्पष्ट किया है कि श्रावणी मेले के दौरान रोपवे का संचालन संभव नहीं हो पाएगा। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य अभी अंतिम चरण में है और इसे सितंबर-अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद, तकनीकी परीक्षण और सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद ही रोपवे का संचालन शुरू किया जा सकेगा। पुल निर्माण विभाग की देखरेख में बन रही इस परियोजना के लिए आवश्यक केबिन उपलब्ध हो चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार, शेष तकनीकी कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है ताकि निर्धारित समय सीमा में परियोजना तैयार हो सके। रोपवे शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं और पर्यटकों को पहाड़ की कठिन चढ़ाई से राहत मिलेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *