Headlines

शिवहर के देकुली धाम में आज से लगेगा श्रावणी मेला:डीएम-एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा के दिए निर्देश




सावन मास की शुरुआत आज से हो गई है। इस अवसर पर शिवहर जिले के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल बाबा भुवनेश्वरनाथ देकुली धाम में श्रावणी मेले का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मेले की तैयारियों का जायजा लिया। द्वापर युग से संबंधित बाबा भुवनेश्वरनाथ देकुली धाम में सावन मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने आते हैं। जिला प्रशासन ने मेले के लिए सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात, पेयजल और साफ-सफाई जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। DM ने देकुली धाम का किया निरीक्षण श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी प्रतिभा रानी और पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने देकुली धाम का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन का लक्ष्य है कि सावन के दौरान देकुली धाम आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। उन्हें शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में बाबा भुवनेश्वरनाथ के दर्शन और जलाभिषेक करने की सुविधा मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *