![]()
पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित बंपर टोला की जिटेन रेजिडेंसी में एक फ्लैट में फायरिंग का मामला सामने आया है। इस फ्लैट संख्या 301 में रीता सिंहा की फैमिली रहती है। उन्होंने दावा किया है कि उनके बेडरूम में गोली चली है, जिसके निशान कांच पर हैं। यह घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद गांधी मैदान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इस फ्लैट में रहने वाली रीता सिन्हा ने बताया, ‘बुधवार शाम के समय परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे। गुरुवार सुबह जब वे घर पहुंचे तो कमरे में कांच बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर खिड़की के शीशे में छेद और क्षतिग्रस्त कांच दिखाई दिया। फिर इसकी सूचना हमने पुलिस को दी।’ उनका कहना है कि यदि उस समय कोई कमरे में मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने FSL टीम को बुलाया घटना की सूचना मिलते ही गांधी मैदान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए पहुंचे इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया, ‘सूचना मिली थी कि फ्लैट के शीशे में नुकीला छेद है। यह पता लगाने के लिए कि यह गोली का निशान है या किसी अन्य कारण से हुआ है, फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाया गया है।’ उन्होंने कहा, ‘परिवार की ओर से लिखित आवेदन दिया जा रहा है। आवेदन मिलने के बाद उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’ कई पहलुओं पर जांच पुलिस आसपास के इलाके का निरीक्षण कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यदि फायरिंग हुई है तो गोली किस दिशा से चली और किसने चलाई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। रिहायशी इलाके में दहशत जिस इलाके में यह घटना हुई है, वह घनी आबादी वाला रिहायशी क्षेत्र है, जहां मकान और अपार्टमेंट एक-दूसरे से सटे हुए हैं। ऐसे में संदिग्ध गोली चलने की सूचना से आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है। लोकपाल भवन ज्वाइंट स्क्रेटरी हैं रीता सिन्हा रीता सिन्हा लोकपाल भवन की महिला आंतरिक समिति की ज्वाइंट स्क्रेटरी हैं। उनके पति अंजनी सिन्हा सेवानिवृत्त बैंककर्मी हैं। परिवार में उनकी दोनों बेटियां भी रहती हैं, जिनमें एक डॉक्टर और दूसरी इंजीनियर हैं। बेटी दामाद डॉक्टर-इंजीनियर हैं। फिलहाल, पुलिस और FSL की जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि शीशे में बना छेद गोली लगने से हुआ है या किसी अन्य वजह से।
Source link
पटना में लोकपाल भवन की ज्वाइंट स्क्रेटरी के घर फायरिंग:फ्लैट नंबर-301 के बेडरूम के शीशे पर मिले निशान, गोली चलने की आशंका; FSL जांच में जुटी
