Headlines

मोतिहारी में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़:28 चोरी की बाइक बरामद, 12 आरोपी अरेस्ट; मुख्य आरोपी फरार




मोतिहारी पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक सक्रिय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 28 चोरी की बाइक बरामद की हैं। इस कार्रवाई में गिरोह से जुड़े 12 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। सिकरहना एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई एसडीपीओ ने बताया कि शिकारगंज थानाध्यक्ष गोपाल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक संगठित गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह चोरी की बाइकों के चेचिस नंबर बदलकर (नया नंबर पंच कर) उन्हें दूसरे जिलों और राज्यों में बेचता था। सूचना मिलने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने एक विशेष टीम का गठन किया और छापेमारी अभियान शुरू किया। छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा अभियान के तहत, सबसे पहले शिकारगंज थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चिरैया थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान चिरैया थाना क्षेत्र से 21 चोरी की बाइक के साथ 8 आरोपियों को पकड़ा गया। इसी कड़ी में, शिकारगंज थाना क्षेत्र से भी 7 चोरी की बाइकों के साथ 4 अन्य चोरों को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। गिरोह का एक “मिडिल मैन” भी सक्रिय पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह का एक “मिडिल मैन” भी सक्रिय था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मिडिल मैन चोरी की बाइकों को ठिकाने लगाने और खरीदारों तक पहुंचाने का काम करता था। हालांकि, गिरोह का मास्टरमाइंड अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एसडीपीओ बोले-मामले की जांच की जा रही एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी मुख्य रूप से चोरी की बाइक बेचने वाले नेटवर्क का हिस्सा थे। बाइक चोरी करने और चेचिस नंबर बदलने वाला मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा। इस कार्रवाई को क्षेत्र में बाइक चोरी पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *