![]()
मधेपुरा के श्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित परमानंदपुर पंचायत में मंगलवार देर रात एक विवाहित महिला के घर से एक युवक के मिलने की सूचना पर जमकर हंगामा हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर बांस के खूंटे से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। बाद में चार थानों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर युवक को भीड़ के चंगुल से सुरक्षित मुक्त कराया। कानूनी प्रक्रिया के बाद युवक को जेल भेजा गिरफ्तार युवक की पहचान परमानंदपुर पंचायत के वार्ड-10 निवासी सुरेंद्र पासवान (28) के रूप में हुई है। बुधवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारा, मधेपुरा भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मामले में महिला के ससुर देवन शर्मा के फर्द बयान पर श्रीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि मंगलवार देर रात युवक महिला के घर पहुंचा था। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने धर दबोचा इसी दौरान महिला के ससुर की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया। घटना की सूचना पर सबसे पहले डायल-112 की टीम पहुंची, लेकिन भीड़ के आक्रोश के कारण युवक को तत्काल छुड़ाया नहीं जा सका। इसके बाद श्रीनगर, कुमारखंड, बेलारी और भतनी थाना की संयुक्त पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए युवक को सुरक्षित हिरासत में ले लिया। युवक और महिला के बीच संबंध की चर्चा स्थानीय स्तर पर युवक और महिला के बीच लंबे समय से संबंध होने की चर्चा है। हालांकि पुलिस ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की जा रही श्रीनगर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से कानून अपने हाथ में नहीं लेने और किसी भी स्थिति में भीड़ द्वारा हिंसा से बचने की अपील की है।
Source link
मधेपुरा में विवाहित महिला के घर मिला युवक:ग्रामीणों ने खंभे से बांधा, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की चर्चा; 4 थानों की पुलिस ने छुड़ाया
