![]()
बांका के चांदन थाना क्षेत्र स्थित इंटर स्तरीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार को दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान दक्षिणी कसबा वसीला पंचायत के पहाड़पुर गांव निवासी राम हेंब्रम की लगभग 15 वर्षीय बेटी मानकों हेंब्रम के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर चांदन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।शिक्षा विभाग की एक टीम ने भी विद्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी ली। हॉस्टल में रहकर 10वीं की कर रही थी पढ़ाई मानकों हेंब्रम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रहकर दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी।सोमवार को प्रार्थना सभा समाप्त होने के बाद सभी छात्राएं अपने-अपने कमरों में चली गईं।मानकों अपनी सहेलियों के साथ छात्रावास की दूसरी मंजिल पर रहती थी। सहेलियों के अनुसार,मानकों कुर्सी,बाल्टी और किताब लेकर दूसरे कमरे में पढ़ाई करने की बात कहकर चली गई। इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक जब मानकों कमरे से बाहर नहीं निकली तो उसकी सहेली उसे बुलाने पहुंची। कमरे में दुपट्टे के सहारे लटकी मिली दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद छात्राओं को अनहोनी की आशंका हुई। शोर मचाने के बाद छात्राओं ने दरवाजे को धक्का देकर तोड़ दिया। अंदर मानकों को पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ पाया गया। इसकी सूचना तत्काल विद्यालय की वार्डन को दी गई,जिन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।पुलिस के पहुंचने तक छात्रा की मौत हो चुकी थी। माता-पिता के मिलने नहीं आने पर की सुसाइड घटना के बाद मृतका की मां ने बताया कि उनकी पुत्री ने रविवार को फोन कर अपने भाई से कहा था कि यदि माता-पिता सोमवार को उससे मिलने विद्यालय नहीं आए तो वह मर जाएगी। परिजनों के अनुसार, वे सोमवार को बेटी से मिलने विद्यालय आने वाले थे, लेकिन किसी आवश्यक काम के कारण नहीं पहुंच सके। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विद्यालय की वार्डन अन्ना लकड़ा ने बताया कि छात्रा पढ़ाई करने की बात कहकर दूसरे कमरे में गई थी और उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। बाद में उसकी सहेलियों ने घटना की जानकारी दी। विद्यालय के छात्रावास में करीब 200 छात्राएं रहकर पढ़ाई करती हैं।
Source link
कस्तूरबा विद्यालय में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या:बांका में परिजन के मिलने नहीं आने से थी नाराज, भाई को फोन पर दी थी चेतावनी
