Headlines

Arshdeep Singh Girlfriend Model Samreen Kaur Biography: Age, Education, Family, Instagram, Movies, Net Worth


मॉडल समरीन कौर और क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की फाइल फोटो।

इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और पंजाब के रहने वाले अर्शदीप सिंह ने आखिरकार अपनी लव लाइफ पर चल रही अटकलों को खत्म कर दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर मॉडल और एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ 2 फोटो शेयर कीं। कैप्शन में सिर्फ दो शब्द लिखे- ‘My Person’, यानी

.

इस एक पोस्ट के साथ पिछले तीन महीने से चल रही डेटिंग की चर्चाओं पर मुहर लग गई। पोस्ट के बाद सबसे ज्यादा चर्चा समरीन कौर की हो रही है। आखिर कौन हैं समरीन, मॉडलिंग से लेकर फिल्मों और म्यूजिक वीडियो तक उनका सफर कैसा रहा और अर्शदीप से उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई…जानें पूरी कहानी।

पहले समरीन के बारे में जानिए…

मिस इंडिया फाइनलिस्ट, चंडीगढ़ से MBA, मॉडलिंग से पहचान: समरीन कौर का जन्म 7 सितंबर 1999 को जम्मू-कश्मीर में हुआ। उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से बीकॉम (ऑनर्स) की पढ़ाई की। इसके बाद चंडीगढ़ से MBA भी किया। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू की। साल 2018 में वह फेमिना मिस इंडिया जम्मू-कश्मीर की फाइनलिस्ट बनीं। इसी के बाद उन्हें फैशन शूट, विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियो के ऑफर मिलने शुरू हुए। आज वह पंजाबी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं।

समरीन ने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है।

समरीन ने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है।

मां प्रोफेसर, पिता बिजनेसमैन: समरीन के परिवार का फिल्म इंडस्ट्री से कोई संबंध नहीं है। उनकी मां सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर हैं, जबकि पिता भूपेश सैनी एजुकेशनल सप्लाई कारोबार से जुड़े बिजनेसमैन हैं। उनका एक छोटा भाई राजबीर भी है। हालांकि उनके परिवार के बारे में सार्वजनिक तौर पर बहुत ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

समरीन इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं।

समरीन इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं।

फिल्मों और वेब सीरीज में भी किया काम: मॉडलिंग के बाद समरीन ने अभिनय की दुनिया में भी कदम रखा। वह दिलजीत दोसांझ की पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी-2′ में शाइनी के किरदार में नजर आईं। इसके अलावा रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ’83’ में Simran की भूमिका निभाई। ZEE5 की वेब सीरीज ‘नेल पॉलिश’ में भी उन्होंने एक्टिंग की। हालांकि, उनकी सबसे बड़ी पहचान फिल्मों से ज्यादा म्यूजिक वीडियो और मॉडलिंग की वजह से बनी।

50 लाख फॉलोअर्स, फैशन-लाइफस्टाइल कंटेंट से लोकप्रिय समरीन सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 50 लाख (5 मिलियन) फॉलोअर्स हैं। वह फैशन, ट्रैवल, फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट शेयर करती रहती हैं। अर्शदीप के साथ रिश्ता सार्वजनिक होने के बाद उनके अकाउंट पर ट्रैफिक और चर्चा दोनों बढ़ गए हैं।

समरीन इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटो पोस्ट करती रहती हैं।

समरीन इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटो पोस्ट करती रहती हैं।

अब अर्शदीप-समरीन की लव स्टोरी के बारे में जानिए:-

  • अप्रैल में स्नैपचैट की फोटो से शुरू हुई चर्चा: अप्रैल 2026 में अर्शदीप ने स्नैपचैट पर एक लड़की का हाथ पकड़े फोटो शेयर की। चेहरा नहीं दिखा, लेकिन फैंस ने हाथ पर बने टैटू और नेल आर्ट को नोटिस कर लिया। इसकी तुलना समरीन की तस्वीरों से की गई और यहीं से दोनों के रिश्ते की चर्चा शुरू हुई।
अर्शदीप की शेयर की गई फोटो, जिसमें लड़की के हाथ में टैटू दिख रहा है। यह फोटो अप्रैल 2026 को स्नैपचैट अकाउंट पर पोस्ट की गई थी।

अर्शदीप की शेयर की गई फोटो, जिसमें लड़की के हाथ में टैटू दिख रहा है। यह फोटो अप्रैल 2026 को स्नैपचैट अकाउंट पर पोस्ट की गई थी।

  • IPL में अर्शदीप को चीयर करती दिखीं: IPL 2026 के दौरान समरीन कई बार पंजाब किंग्स के मैच देखने पहुंचीं। उन्हें न्यू चंडीगढ़ और मुंबई के स्टेडियम में वीआईपी स्टैंड से अर्शदीप को चीयर करते देखा गया। इसके बाद दोनों के रिश्ते की चर्चाएं और तेज हो गईं।
  • धर्मशाला और एयरपोर्ट पर साथ हुए स्पॉट: मई महीने में IPL के दौरान दोनों का धर्मशाला की सड़कों पर हाथों में हाथ डालकर घूमने का वीडियो वायरल हुआ। इस दौरान भी फैंस ने उनसे इसके बारे में पूछा लेकिन दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया था। इसी दौरान उन्हें चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया।
मई में अर्शदीप और समरीन हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की सड़क पर हाथों में हाथ डालकर घूमते नजर आए थे।

मई में अर्शदीप और समरीन हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की सड़क पर हाथों में हाथ डालकर घूमते नजर आए थे।

  • गुरुद्वारे पहुंचे, फिर उड़ी ब्रेकअप की अफवाह: जून में दोनों पंजाब के एक गुरुद्वारे में साथ मत्था टेकने पहुंचे। इसके कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर दोनों के एक-दूसरे को अनफॉलो करने की चर्चा चली और ब्रेकअप की अफवाहें उड़ीं। हालांकि इसकी कभी पुष्टि नहीं हुई।
  • अब ‘My Person’ लिखकर रिश्ता किया ऑफिशियल: अब अर्शदीप ने समरीन के साथ दो तस्वीरें शेयर करते हुए ‘My Person’ लिखा। इसके साथ ही पिछले तीन महीने से चल रही सभी अटकलों पर विराम लग गया।

****************

ये खबर भी पढ़ें:

क्रिकेटर अर्शदीप ने लड़की का हाथ थामे फोटो डाली: फैंस ने वैसे ही टैटू वाली मॉडल ढूंढी; बोले- मिस्ट्री सॉल्व, ये PBKS के बॉलर की गर्लफ्रेंड

इंडियन क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की स्नेपचैट स्टोरी से गर्लफ्रेंड की चर्चा शुरू हो गई है। अर्शदीप ने स्नैपचैट पर एक लड़की का हाथ थामे फोटो शेयर की। इसमें कोई कैप्शन नहीं लिखा और न ही लड़की का चेहरा दिखाया। हालांकि अर्शदीप के फोटो शेयर करते ही फैंस ने लड़की के हाथ में टैटू को नोटिस कर लिया। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *