Headlines

आरा में ठनका गिरने से झखरा बैशखवा के मजदूर की मौत




भास्कर न्यूज |सिकटा आरा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हैली गांव में बुधवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से गोपालपुर थाना के झखरा निवासी प्रमोद राम (45) की दर्दनाक मौत हो गई। वह गांव के अन्य मजदूरों के साथ बीते सोमवार को ही धान की रोपनी करने आरा गए थे। जहां गणेश पांडेय के खेत में धान रोपनी के दौरान बुधवार की शाम करीब 4 बजे अचानक वज्रपात की चपेट में आने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। ​गुरुवार को शव झखरा गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक ही अपने परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य थे, जिनके पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद समाजसेवी गुजेश्वर साह, पूर्व मुखिया शेषनाथ कुशवाहा, श्यामनारायण राम, सुकट राम, शीतल साह समेत कई ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक जताया और ढांढस बंधाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *