Headlines

रेल अधिकारी-कर्मी को सीबीआई ने पकड़ा:समस्तीपुर रेलवे मंडल के ऑफिस में छापेमारी, 4 सदस्यीय टीम बंद कमरे में कर रही पूछताछ




समस्तीपुर रेलवे मंडल के ऑफिस में गुरुवार को रेलवे की सीबीआई टीम ने छापेमारी की। सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी (APO) अरुण मंडल और हेड क्लर्क अमृत कुमार को पूछताछ के लिए पकड़ा है। बताया जा रहा कि दोपहर साढ़े 12 बजे एपीओ अरुण मंडल अपने चेंबर में थे। इसी दौरान सीबीआई की चार सदस्यीय टीम कमरे में पहुंची। उन्हें सीट से उठाकर कार्मिक विभाग के वरीय लिपिक अमृत राज के पास पहुंची। अधिकारी क्लब के कमरे में रखा है फिलहाल टीम ने दोनों को रेलवे अधिकारी क्लब के कमरे में रखा है। हेड क्लर्क और कार्मिक अधिकारी को सीबीआई की टीम ने क्यों पकड़ा है। इस पर अभी कोई भी रेलवे अधिकारी या कर्मी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं। सिर्फ इतना कहना है कि सीबीआई ने रेड किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *