Headlines

औरंगाबाद में बंद घर में चोरी:जेवरात, कॉपर तार और कीमती सामान ले उड़े चोर, जाते समय लगाई आग




औरंगाबाद में बुधवार देर रात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया है। चोर मेन गेट के नीचे लगी ईंट हटाकर अंदर घुसे। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर हजारों रुपए के जेवरात, 10 बंडल कॉपर तार और कीमती सामान ले उड़े। जाते समय घर में आग लगा दी। आगजनी में महत्वपूर्ण दस्तावेज, घरेलू सामान और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने साक्ष्य मिटाने या परिवार को अधिक नुकसान पहुंचाने की नीयत से आग लगाई है। घटना दाउदनगर शहर के पुराना शहर वार्ड संख्या-2 स्थित बालूगंज मोहल्ले की है। पड़ोसियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा घर से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। तुरंत मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग आसपास के मकानों तक नहीं फैल सकी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। परिवार के लोग दूसरे घर पर थे जानकारी के अनुसार, पीड़ित गणेश चौधरी के दो मकान हैं। परिवार के सभी सदस्य दूसरे मकान में थे, जबकि इस घर में उनका पुत्र राज चौधरी रहता था। आईटीआई की परीक्षा देने के बाद वह अपनी बहन के घर हसपुरा चला गया था, जिसके कारण मकान बंद था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। राज चौधरी ने बताया कि आग लगने से जमीन के मूल कागजात, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। माता-पिता के लौटने के बाद ही कुल नुकसान का सही आकलन हो सकेगा। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना बुधवार रात ही दाउदनगर थाना और डायल-112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रारंभिक जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित परिवार को लिखित आवेदन देने को कहा। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरी के बाद आग लगाने के पीछे केवल साक्ष्य मिटाने की मंशा थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *