![]()
शेखपुरा जिले के कोसुंभा थाना क्षेत्र के कोसुंभा बगहिया गांव में मामूली विवाद को लेकर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक बुजुर्ग भी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान बगहिया गांव निवासी देवी यादव के पुत्र अर्जुन यादव, उनके पुत्र घुटो यादव और पुत्रवधू बेबी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अर्जुन यादव की हालत गंभीर है। शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई बेबी देवी ने बताया कि उनके ससुर अर्जुन यादव मवेशी लेकर गली से गुजर रहे थे। इसी दौरान गांव के शंकर यादव भी वहां से निकल रहे थे। तभी मवेशी ने अपनी पूंछ से शंकर यादव को झटका दे दिया, जिससे उनके कपड़े गंदे हो गए। इस बात पर शंकर यादव आग बबूला हो गए और उन्होंने अर्जुन यादव पर हमला कर दिया। अर्जुन यादव को बचाने पहुंचे उनके पुत्र घुटो यादव और पुत्रवधू बेबी देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। कोसुंभा थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
मवेशी की पूंछ लगने पर मारपीट, 3 लोग घायल:शेखपुरा के कोसुंभा बगहिया गांव की घटना, एक की हालत गंभीर
