![]()
अधौरा थाना क्षेत्र के बंधा टू गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 53 वर्षीय एक पशुपालक की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान बंधा टू गांव निवासी स्वर्गीय भरत तुरिया के पुत्र शिवसागर तुरिया के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र रघुनाथ तुरिया ने बताया कि उनके पिता मवेशी चराने गांव की उत्तर दिशा में गए थे। इसी दौरान अचानक तेज आंधी और बारिश के साथ वे बिजली की चपेट में आ गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अधौरा पीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सक डॉ. कमलेश प्रसाद ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। भभुआ थाना पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस घटना से संबंधित आगे की कानूनी प्रक्रिया और जांच में जुटी है।
Source link
कैमूर में आकाशीय बिजली गिरने से पशुपालक की मौत:मवेशी चराने के दौरान हादसा, इलाज के दौरान दम तोड़ा
