![]()
मुजफ्फरपुर में दो ढाबा संचालकों के बीच चल रही व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा हिंसक झड़प में बदल गई। मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। विवाद के बाद यूपी ढाबा के संचालक मौके से फरार हो गए, जबकि उनके मैनेजर को दूसरे पक्ष ने पकड़ लिया। आरोप है कि मैनेजर की पाइप और लाठी से बेरहमी से पिटाई की गई और उसके साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए थूक तक चटवाया गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना करजा थाना क्षेत्र के भागवतपुर स्थित एनएच-722 की है। मैनेजर को बंधक बनाकर की पिटाई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट के बाद यूपी ढाबा के संचालक और उनके सहयोगी भाग निकले। इसी दौरान ढाबे के मैनेजर राम विनोद ठाकुर दूसरे पक्ष के हत्थे चढ़ गए। आरोप है कि एमपी ढाबा के संचालक और उनके सहयोगियों ने उन्हें चौकी पर बैठाकर पाइप और लाठी से जमकर पीटा। वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट और थूक चटवाने जैसी अमानवीय हरकत भी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि घटना 17 जुलाई की है। दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप यूपी ढाबा के संचालक कर्नल प्रसाद यादव ने करजा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि एमपी ढाबा के संचालक देवेंद्र राय, जितेंद्र कुमार और अखिलेश राय देर रात होटल पहुंचे। वहां तोड़फोड़ की, कर्मचारियों के साथ मारपीट की और होटल की नकदी लेकर फरार हो गए। साथ ही जान से मारने की धमकी देने और होटल का सामान क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं, एमपी ढाबा के संचालक देवेंद्र राय ने भी यूपी ढाबा संचालक और उनके सहयोगियों पर होटल में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और होटल का सामान फेंककर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। वीडियो की भी जांच कर रही पुलिस करजा थानाध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
मुजफ्फरपुर में मैनेजर को पीटा, थूक चटवाया:NH किनारे यूपी-एमपी ढाबा संचालकों की रंजिश में मारपीट; दोनों पक्षों पर केस
