Headlines

किशनगंज में नाबालिग से रेप कर बनाया वीडियो:प्रेग्नेंट होने पर जबरन शादी कराई, 14 नामजद आरोपी के खिलाफ FIR




किशनगंज के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से रेप और ब्लैकमेल का मामला सामने आया है। पड़ोस के युवक ने चाकू की नोक पर नाबालिग से रेप किया, उसका वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार यौन शोषण किया। पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी ने साजिश रचकर उसकी जबरन शादी करा दी। हालांकि, गर्भ की जानकारी सामने आने पर पति ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पहाड़कट्टा थाने में मुख्य आरोपी हाफिज आरजू सहित कुल 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन पर भारतीय दंड संहिता की बलात्कार, पॉक्सो एक्ट, ब्लैकमेल और आपराधिक साजिश जैसी संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़िता के माता-पिता का हो चुका निधन पीड़िता अनाथ है और उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। वह अकेली रहती थी। मुख्य आरोपी हाफिज आरजू, जो उसका पड़ोसी है, उस पर बुरी नजर रखता था। जनवरी 2025 में भी उसने दुष्कर्म का प्रयास किया था, लेकिन ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद माफी मांगकर बच निकला था। 10 दिसंबर 2025 को पीड़िता आरोपी की बहन से मिलने उसके घर गई थी। घर पर कोई नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपी ने चाकू दिखाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसने मोबाइल फोन से घटना का पूरा वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद, आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता का लगातार यौन शोषण करता रहा, जिसके परिणामस्वरूप वह गर्भवती हो गई। एक साल पहले कराई शादी आरोपी की गर्भपात कराने की कोशिश नाकाम रहने के बाद उसने पीड़िता के परिजनों के साथ मिलकर साजिश रची। इसके तहत 15 मई 2025 को गलगलिया थाना क्षेत्र के एक युवक से पीड़िता की जबरन शादी करा दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *