Headlines

भागलपुर में ट्रेन की चपेट में आया बुजुर्ग:रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसा, गंभीर हालत में पहुंचाया मायागंज MCH; इलाज जारी




भागलपुर के कटिहार-बरौनी रेलखंड पर शुक्रवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आकर एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता और मानवता के चलते उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उनकी जान बच गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। घटना सुबह करीब 7 बजे नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन से लगे चौहद्दी गांव के पास हुई। ट्रेन की चपेट में आ गए बुजुर्ग प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बिहपुर की ओर से खगड़िया की दिशा में एक मालगाड़ी गुजर रही थी। इसी दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति रेलवे ट्रैक के बीच चल रहे थे। बुजुर्ग मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और उन्हें ट्रेन के आने का आभास नहीं हो सका। देखते ही देखते वह ट्रेन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल होकर ट्रैक के किनारे गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से बची जान घटना के समय स्थानीय निवासी और पूर्व प्रमुख ईशो यादव का बेटा देवेंद्र कुमार यादव अपने सहयोगी बबलू कुमार झा उर्फ बबलू बाबा के साथ वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने हादसा होते देखा तो बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे और घायल बुजुर्ग को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद दोनों ने अपने निजी गाड़ी से घायल को नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। स्थिति गंभीर होने मायागंज एमसीएच रेफर अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार किया। जांच के दौरान उनकी स्थिति गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज), भागलपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। मनोभ्रंश की बीमारी से पीड़ित है बुजुर्ग घायल की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के गनौल गांव निवासी लगभग 65 वर्षीय पूरो ठाकुर के रूप में की गई है। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार वह लंबे समय से मनोभ्रंश की बीमारी से पीड़ित हैं, जिसके कारण अक्सर घर से भटक जाते हैं।।घटना के बाद क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता और त्वरित सहायता की सराहना की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *