Headlines

परिवहन विभाग ने एक लाख का काटा चालान:मधेपुरा में ई-रिक्शा, ऑटो सहित अन्य गाड़ियों की जांच




मधेपुरा के सिंहेश्वर बाजार स्थित सब्जी मंडी के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। मोटरयान निरीक्षक राहुल राज के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान ई-रिक्शा, ऑटो और अन्य वाहनों के कागजातों की गहनता से जांच की गई। विभिन्न मोटर वाहन नियमों के उल्लंघन में एक लाख रुपये से अधिक का ई-चालान काटा गया। जांच के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की गई। कई वाहन चालक वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके, जबकि कुछ वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ई-चालान जारी किए गए ऐसे सभी मामलों में मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ई-चालान जारी किए गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और कई चालक अपने वाहन लेकर दूसरे रास्तों की ओर निकल गए। मोटरयान निरीक्षक राहुल राज ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और मोटर वाहन नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से ऐसे जांच अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं। आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज अपडेट रखें, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी या सामान का परिवहन न करें और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय लोगों ने सिंहेश्वर बाजार में लगातार बढ़ती जाम की समस्या पर चिंता व्यक्त की। उनका कहना है कि मुख्य सड़क पर फल और सब्जी विक्रेताओं द्वारा ठेला लगाने से सड़क संकरी हो जाती है, जिससे दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगती हैं और राहगीरों को परेशानी होती है। लोगों ने सुझाव दिया कि केवल वाहन जांच अभियान से स्थायी समाधान नहीं होगा। बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने, ठेला विक्रेताओं के लिए वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था करने और नियमित यातायात प्रबंधन लागू करने की भी आवश्यकता है, ताकि जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *