Headlines

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, तापमान में उछाल:ऊना का पारा 36.2॰C पहुंचा, 18 जुलाई से भारी बारिश, जुलाई में 32% ज्यादा बरसे बादल




हिमाचल की राजधानी शिमला समेत राज्य के अधिकांश भागों में आज (मंगलवार को) दिनभर धूप खिली रही। इससे तापमान में उछाल दर्ज किया गया है। ऊना का पारा 36.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। राज्य के 11 शहरों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। प्रदेश में तीन दिन से मौसम साफ और धूप खिली हुई है। इससे मैदानी इलाकों में दिन के वक्त गर्मी में इजाफा हुआ है। राज्य में अगले तीन दिन भी तापमान में और उछाल आएगा। मौसम विभाग के अनुसार- 17 जुलाई की रात एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 18 जुलाई से पूरे प्रदेश में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इसके बाद गर्मी से राहत मिलेगी। IMD के मुताबिक- राज्य में 23 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। जुलाई में सामान्य से 32% ज्यादा बारिश बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो जुलाई में अब तक प्रदेश में सामान्य से 32 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 1 से 13 जुलाई के बीच सामान्य तौर पर 94.5 मिमी बारिश होती है, जबकि इस वर्ष इसी अवधि में 125 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। किन्नौर में सामान्य से 115% ज्यादा बारिश हालांकि सभी जिलों में बारिश का वितरण समान नहीं रहा। किन्नौर में सामान्य से 151 प्रतिशत, सोलन में 115 प्रतिशत और कुल्लू में 107 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और मंडी जिलों में इस अवधि के दौरान सामान्य से कम वर्षा हुई है। 18 जुलाई से फिर भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने 18 जुलाई से प्रदेश में मानसून के दोबारा सक्रिय होने की संभावना जताई है। ऐसे में संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखने तथा आवश्यक सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *