![]()
भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर एवं सहजौली गांव के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, घायल का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। मृतक की पहचान करनामेपुर थाना क्षेत्र के मानसिंहपुर ईश्वरपुरा गांव के रहने वाले रामरतन राम के 36 साल के बेटे गोवर्धन राम के रूप में हुई है। वो पेशे से मजदूर था। वहीं, घायल की पहचान मानसिंह ईश्वरपुरा गांव के ही रहने वाले खूबलाल राम के बेटे 28 साल के धनंजय राम के रूप में हुई है। गोवर्धन राम और धनंजय राम दोनों दोस्त थे। बाइक से दोस्त धनंजय राम के साथ बवासीर की दवा लेने आया था गोवर्धन राम मृतक के चचेरे भाई धर्मेंद्र राम ने बताया कि गोवर्धन राम को बवासीर की बीमारी थी। दवा लेने के लिए गोवर्धन अपने दोस्त धनंजय के साथ बाइक से शाहपुर बाजार आया था। बाजार से दवा लेकर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान शाहपुर एवं सहजौली गांव के बीच अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अस्पताल में गोवर्धन को डॉक्टरों ने मृत बताया परिजन की ओर से हादसे की जानकारी के बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने गोवर्धन राम को मृत बता दिया। परिजन की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया और देर शाम शव को परिजन को सौंप दिया। वहीं, गोवर्धन के दोस्त घायल धनंजय का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी जानकी देवी, दो बेटे अंकित, अविनाश और एक बेटी डिंपल है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी पत्नी जानकी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link
भोजपुर में अज्ञात वाहन सवार ने बाइक सवार को रौंदा:बवासीर की दवा लेने आए युवक की मौत; पीछे बैठा दूसरा शख्स घायल, हालत गंभीर
