Headlines

हत्याकर शव छिपाने के मामले में 1 आरोपी अरेस्ट:प्रेम- प्रसंग में घटना को दिया अंजाम, मोनिका किन्नर का शव पोखर से मिला




नवादा पुलिस ने हत्या कर शव छिपाने के एक मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह मामला काशीचक थाना क्षेत्र के भट्ठा गांव में मोनिका किन्नर की हत्या से जुड़ा है, जिसका शव गोहिया पोखर से बरामद किया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि काशीचक थाना क्षेत्र के भट्ठा स्थित गोहिया पोखर में एक अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ पैर मिला है। इसके बाद 26 अप्रैल 2026 को उसी पोखर से एक सड़े-गले बोरे में क्षत-विक्षत अवस्था में शेष शव बरामद किया गया। एफएसएल टीम ने जुटाए महत्वपूर्ण साक्ष्य घटनास्थल का निरीक्षण एफएसएल टीम द्वारा किया गया, जिसने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। इस संबंध में काशीचक थाना में यूडी संख्या 02/26, दिनांक 24 अप्रैल 2026 को दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान अज्ञात शव की पहचान मोनिका किन्नर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, मोनिका की हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से गोहिया पोखर में फेंका गया था। इस मामले में काशीचक थाना कांड संख्या 74/26 दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम का गठन मामले की गंभीरता को देखते हुए, नवादा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ पकरीबरावां के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम को मामले का खुलासा करने और अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। लगातार छापेमारी के बाद, 14 जुलाई 2026 को तकनीकी अनुसंधान और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त बोला- सहयोगियों संग मिलकर रची साजिश गिरफ्तार अभियुक्त ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि मृतिका मोनिका किन्नर का शुभम कुमार के साथ प्रेम प्रसंग था और दोनों ने शादी कर ली थी। मोनिका द्वारा शुभम कुमार पर साथ रहने का दबाव बनाने के कारण शुभम कुमार और उसके अन्य सहयोगियों ने मिलकर यह घटना की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, और अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान करण कुमार, पिता लखन रवानी, ग्राम भट्ठा, थाना काशीचक, जिला नवादा के रूप में हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *