Headlines

बेगूसराय में घरेलू गैस सिलेंडर में लगी आग:दो लाख की संपत्ति जली, मकान मालिक बोले- LPG को चूल्हे में जोड़ते समय हादसा




बेगूसराय के लोहियानगर थाना क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई। इस कारण घर में आग लगने से दो लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना बेगूसराय जिला मुख्यालय के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित बाघ वार्ड नंबर-24 ठाकुरबाड़ी के सामने की है। घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से करीब दो लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान की बात कही जा रही है। मकान मालिक अशोक महतो ने बताया कि इंडेन गैस एजेंसी के डिलीवरी कर्मी ने गैस सिलेंडर पहुंचाया गया था। इसके बाद शाम करीब तीन बजे घरेलू उपयोग के लिए सिलेंडर को चूल्हे से जोड़ा जा रहा था। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई, जिससे देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। घटनास्थल की तस्वीरें देखें… स्थानीय लोगों ने की मुआवजे की मांग घटना के बाद घरवालों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर में रखे दो लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर नष्ट हो चुके थे। आग बुझाने के दौरान घर के कुछ सदस्य भी आशंकि रुप घायल हो गए। फिलहाल घटना के बाद पूरे कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच करने और पीड़ित परिवार को उचित सहायता देने की मांग किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *