Headlines

बलवाहाट थाना क्षेत्र में खेत पटवन को लेकर विवाद:पति-पत्नी की लाठी-डंडों से की पिटाई, दोनों गंभीर घायल




सहरसा जिले के बलवाहाट थाना क्षेत्र में खेत पटवन को लेकर हुए विवाद में एक मजदूर दंपति को पीटकर घायल कर दिया गया। घायल दंपति का इलाज बुधवार को सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित दंपति ने बुधवार को पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जख्मी दंपति की पहचान बलवाहाट थाना क्षेत्र के खुजरी मटियानी वार्ड नंबर 10 निवासी 40 वर्षीय रमेश राय और उनकी 33 वर्षीय पत्नी कविता देवी के रूप में हुई है। रमेश राय के अनुसार, वे गांव के हीरा राय के खेत में पटवन कर रहे थे, तभी गांव के ही धर्मेंद्र राय ने उनसे पहले अपने खेत में पटवन करने को कहा। रमेश राय ने बताया कि उन्होंने हीरा राय से 500 रुपये मजदूरी पहले ही ले ली थी। उन्होंने धर्मेंद्र राय से कहा कि वे हीरा राय का खेत पूरा करने के बाद ही उनके खेत में पटवन करेंगे। इसी बात से नाराज होकर हीरा राय और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने लाठी-डंडों से रमेश राय और उनकी पत्नी कविता देवी के साथ मारपीट की, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट में घायल दंपति को इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बलवाहाट थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले में प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *