![]()
गोपालगंज जिले में दिव्यांगजनों के लिए खरीदी गईं 23 ट्राई साइकिलें चार साल से गोदाम में पड़ी हैं। उपयोग न होने से इन पर जंग लग गई है और ये खराब हो रही हैं। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। केंद्र सरकार की एडिप योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इसी योजना के तहत खरीदी गईं ये ट्राई साइकिलें पिछले करीब चार वर्षों से प्रखंड कार्यालय परिसर में बेकार पड़ी हैं। दो सदस्यीय जांच समिति गठित की
यह मामला सार्वजनिक होने के बाद गोपालगंज के सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर खींचा। इसके बाद डीएम समीर सौरभ ने संज्ञान लिया। डीएम ने विकास आयुक्त की अध्यक्षता में दो सदस्यीय जांच समिति गठित की है। यह समिति पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मियों की भूमिका तय करेगी। साथ ही, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा भी करेगी। डीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि उपयोग योग्य ट्राई साइकिलों को जल्द से जल्द पात्र दिव्यांगजनों के बीच वितरित किया जाए, ताकि योजना का वास्तविक लाभ उन तक पहुंच सके।
Source link
4 साल से गोदाम में पड़ी रहीं 23 ट्राई साइकिलें:जंग लगने पर जांच के आदेश, गोपालगंज में दिव्यांगों के लिए खरीदी गईं साइकिलें नहीं बंटी
