Headlines

बंटी यादव मर्डर केस में 2 गिरफ्तार:मुख्य सरगना अभी फरार, आरोपियों ने पुलिस से कहा- शराब के धंधे में हिस्सेदारी चाहता था बंटी




बंटी यादव हत्याकांड में कोतवाली पुलिस ने दो और आरोपियों को अरेस्ट किया है। सेंट्रल SP ममता कल्याणी ने बताया, रौशन कुमार और अजीत कुमार साहनी को अरेस्ट किया गया है। अन्य आरोपियों के साथ यह भी घटना में शामिल थे। इनके पास से 3 मोबाइल और 28000 रूपये नगद बरामद किए गए हैं। रविश का संबंध मोनी किन्नर से था पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिये गये स्वीकारोक्ति बयान से यह बात प्रकाश में आया है कि रविश कुमार उर्फ बीसी का संबंध मोनी किन्नर के साथ था। उसी के साथ मिलकर रविश उर्फ बीसी उत्तर प्रदेश से ट्रेन के माध्यम से शराब लाकर बिक्री करते थे। अवैध करोबार की कमाई में हिस्सा की मांग को लेकर था विवाद इस अवैध कारोबार को लेकर इनलोगों के बीच आये दिन झगड़ा झंझट होते रहता था। बंटी यादव अवैध करोबार से हुई कमाई में हिस्सा की मांग की जाती थी, इसी कारण से दोनों में विवाद था। इसी विवाद को लेकर घटना के दिन 1. शंकर कुमार 2. रौशन कुमार, 3. रोहित कुमार, 4. सोनू, 5. मोनी किन्नर, 6. सुरज, 7. बजरंगी कुमार, 8. रवि कुमार सभी मिलकर साजीश के तहत बंटी कुमार का अपहरण कर मारपीट कर हत्या कर दी गई और शव को अथमलगोला थाना क्षेत्र अन्तर्गत मोकामा फोर लेन के बगल में खेत में बालू से ढक दिये।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *