Headlines

सहरसा में एसपी ने 19 पुलिसकर्मियों का किया तबादला:नए स्थान पर योगदान देने का निर्देश, पुलिस महकमे में फेरबदल




सहरसा में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रम सिहाग ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। उनके आदेश पर, तत्काल प्रभाव से 19 पुलिस पदाधिकारियों और पीटीसी सिपाहियों का विभिन्न थानों तथा कार्यालयों में पदस्थापन एवं प्रतिनियुक्ति की गई है। यह फेरबदल थानों में अनुसंधान, गश्ती और विधि-व्यवस्था से संबंधित कार्यों को गति देने के साथ-साथ थाना लेखक (मुंशी) एवं अन्य कार्यालयीय कार्यों के सुचारू संचालन के लिए किया गया है। सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल नए स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह को सोनवर्षा भेजा पदस्थापित किए गए पुलिस पदाधिकारियों में सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह को पुलिस केंद्र से सोनवर्षा राज थाना भेजा गया है। रविता कुमारी को पुलिस केंद्र से बनमा ईटहरी थाना, प्रिया सिंह को बनमा ईटहरी से सलखुआ थाना और परिक्ष्यमान सब इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम पासवान को सदर थाना से डीसीसी शाखा, पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया है। पंकज कुमार को पुलिस केंद्र से सदर थाना, सुबालाल पासवान को पुलिस केंद्र से सिमरी बख्तियारपुर थाना और सोहन कुमार सिंह को पुलिस केंद्र से नवहट्टा थाना भेजा गया है। प्रभात रंजन सिंह का नवहट्टा थाना से सदर थाना तबादला किया गया है, जबकि कौशलेन्द्र कुमार सिंह को सोनवर्षा राज थाना में ही विधि-व्यवस्था इकाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुंशी मुसाफिर यादव को ईआरभी बसनही भेजा सहायक अवर निरीक्षकों में अशोक कुमार आजाद को पुलिस केंद्र से सोनवर्षा कचहरी थाना और कुंदन कुमार को सोनवर्षा कचहरी से डरहार थाना भेजा गया है। मुंशी मुसाफिर यादव को एमईआरभी बसनही से ईआरभी बसनही थाना में प्रतिनियुक्त किया गया है। पीटीसी सिपाही आशुतोष कुमार को ईआरभी सिमरी बख्तियारपुर, विक्रम कुमार को एमईआरभी बसनही, भवेश कुमार को पतरघट थाना का थाना लेखक तथा राकेश कुमार प्रियदर्शी और श्रवण कुमार को एसडीपीओ सदर कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है। त्रिलोकीनाथ यादव को रक्षित अवर निरीक्षक प्रथम कार्यालय और इन्द्रजीत कुमार को सिमरी बख्तियारपुर थाना में थाना लेखक की जिम्मेदारी दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *