Headlines

नालंदा में इलाज के दौरान महिला की मौत:2 दिन पहले घर में फंदे से लटकी मिली थी, पति बोला- कोई विवाद नहीं था, पता नहीं क्या हुआ




नालंदा में इलाज के दौरान अस्पताल में एक महिला की मौत हो गई है। दो दिन पहले अपने घर में साड़ी के सहारे फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार देर शाम उसने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान सोनी देवी(25) के तौर पर हुई है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के काको बीघा गांव (नीमतर मोहल्ला) की है। पटना तक चला इलाज, नहीं बच सकी जान पति गोरेलाल ने बताया कि नालंदा से लेकर पटना तक इलाज चला। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद स्थिति लगातार नाजुक बनी रही। आखिर में उसकी मौत हो गई। दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। घर में किसी भी प्रकार का कोई विवाद या झगड़ा नहीं हुआ था। उसने अचानक किन कारणों से इतना आत्मघाती कदम उठाया, यह बात किसी की समझ में नहीं आ रही है। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि महिला ने दो दिन पूर्व फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया था। बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन की ओर से लिखित आवेदन दिए जाने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *