![]()
नालंदा के शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के कल्याण, सुरक्षा और बेहतर शैक्षणिक माहौल के उद्देश्य से नालंदा जिला प्रशासन ने एक विशेष पहल की शुरुआत की है। इस नई व्यवस्था के तहत जिले के 54 प्रमुख सरकारी डिग्री कॉलेजों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, मेडिकल, तकनीकी संस्थानों और कल्याण छात्रावासों में हर महीने के चौथे मंगलवार को ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में प्रशासनिक पदाधिकारी और संबद्ध पुलिस पदाधिकारी संयुक्त रूप से मौजूद रहकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे और उनकी शैक्षणिक, छात्रावास और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का 30 दिनों के भीतर प्रभावी निपटारा करेंगे। किसी भी तरह की जानकारी या सहायता के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 1100 भी जारी किया है। डिग्री कॉलेजों और कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में पहुंचेगी प्रशासनिक टीम प्रशासन की इस पहल के तहत जिले के प्रतिष्ठित और नव-स्थापित डिग्री कॉलेजों को शामिल किया गया है, जिनमें किसान कॉलेज (सोहसराय), नालंदा कॉलेज (बिहारशरीफ), एसपीएम कॉलेज (उदंतपुरी), नालंदा महिला कॉलेज, एस.यू. कॉलेज (हिलसा), राजगीर डिग्री कॉलेज के साथ-साथ बिंद, करईपरसुराय, कतरीसराय, नगरनौसा, नूरसराय, परवलपुर, रहुई, सरमेरा और थरथरी के नव-स्थापित डिग्री कॉलेज शामिल हैं। इसके अलावा छात्राओं की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए जिले के कुल 20 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों… अस्थावां, बेन, बिहारशरीफ, बिंद, चंडी, एकंगरसराय, गिरियक, हरनौत, हिलसा, इस्लामपुर, करईपरसुराय, कतरीसराय, नगरनौसा, नूरसराय, परवलपुर, रहुई, राजगीर, सरमेरा, सिलाव और थरथरी में भी अधिकारियों की टीम सीधे पहुंचकर छात्राओं की समस्याएं सुनेगी।
समस्याओं का मौके पर होगा समाधान उच्च और तकनीकी शिक्षण संस्थानों में भी यह व्यवस्था पूरी तरह लागू रहेगी। इसके तहत भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान (विम्स) पावापुरी के मेडिकल, बीएससी नर्सिंग, जीएनएम व डी.फार्मा परिसर, पैठना (रहुई) स्थित राजकीय दन्त महाविद्यालय, बिहारशरीफ और इस्लामपुर के एएनएम स्कूल, राजकीय पॉलिटेक्निक अस्थावां-कल्याण बिगहा, हिलसा, राजगीर और सरमेरा स्थित राजकीय आईटीआई संस्थानों में शिविर लगाए जाएंगे।
साथ ही खंदकपर स्थित डॉ. अम्बेडकर कल्याण छात्रावास (संख्या 1 व 2) एवं बी.बी. सोगरा अल्पसंख्यक बालक छात्रावास, इस्लामपुर स्थित अम्बेडकर छात्रावास, दीपनगर का जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास और राणा बिगहा स्थित अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रावास के अंतःवासियों को बिजली, पानी और सुरक्षा जैसी बुनियादी समस्याओं के लिए अब दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि अधिकारी मौके पर ही समाधान करेंगे।
Source link
विद्यार्थी सहयोग शिविर से दूर होंगी समस्याएं:छात्राओं की समस्याएं 30 दिन में खत्म होंगी, स्टूडेंट्स के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी
