![]()
बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के रजवाड़ा गांव में रविवार शाम बिजली के करंट की चपेट में आने से एक वेल्डिंग मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेलहर थाना क्षेत्र के पसिया गांव निवासी विकास कुमार साह के रूप में हुई है। यह घटना हल्की बारिश के बाद ट्रैक्टर का हाइड्रोलिक सेट करते समय हुई, जब गीली जमीन के कारण अर्थिंग का करंट लग गया। CPR देकर होश में लाने की कोशिश जानकारी के अनुसार, विकास कुमार साह पिछले लगभग चार वर्षों से रजवाड़ा गांव में नगर पंचायत कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग के किनारे स्थित एक वेल्डिंग दुकान में काम कर रहे थे। यह दुकान जंतु शर्मा के पुत्र पारस मुनी शर्मा की बताई गई है। रविवार शाम विकास दुकान पर एक ट्रैक्टर का हाइड्रोलिक सेट कर रहे थे, तभी उन्हें अर्थिंग का करंट लगा और वे बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के बाद दुकान मालिक और स्थानीय लोगों ने विकास को तुरंत कटोरिया अस्पताल पहुंचाया। चेकअप के बाद डेड घोषित अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार ने सीपीआर सहित अन्य चिकित्सकीय प्रयासों से उन्हें होश में लाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। जांच के बाद चिकित्सक ने विकास कुमार साह को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन कटोरिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई है। थाना अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
बांका में वेल्डिंग मिस्त्री की करंट लगने से मौत:हल्की बारिश के बाद ट्रैक्टर का हाइड्रोलिक सेट करते समय हुआ एक्सीडेंट
