Headlines

‘हमें लगा बहाना कर रहे हैं…फिर सच में डूबने लगे’:सीवान में चश्मदीद बच्चे ने बताई 3 किशोरों की आखिरी कहानी




सीवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खोदाईबारी गांव में तीन किशोरों की डूबने से हुई मौत के बाद हादसे की पूरी कहानी एक चश्मदीद बच्चे की जुबानी सामने आई है। साथ में नहाने गए बच्चों में शामिल इस बच्चे ने बताया कि घटना के वक्त किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर में तीन परिवारों की खुशियां मातम में बदलने वाली हैं। चश्मदीद के अनुसार, शनिवार की शाम गांव के करीब आठ से दस बच्चे शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल के समीप जेसीबी से खोदे गए गहरे गड्ढे में जमा बारिश के पानी में नहाने गए थे। कुछ देर तक सभी बच्चे साथ में नहाते रहे। इसके बाद जब बच्चे वापस घर लौटने लगे तो उन्होंने इमरान अंसारी, तौफीक अहमद और आदिल अंसारी को भी साथ चलने के लिए कहा, लेकिन तीनों वहां से नहीं लौटे। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. चश्मदीद से जानिए हादसे की पूरी कहानी…. चश्मदीद बच्चे ने बताया कि घर लौटने के दौरान कुछ दूर जाने पर पीछे मुड़कर देखा तो तीनों पानी में डूबते दिखाई दिए। उस समय उसे लगा कि तीनों जानबूझकर डूबने का बहाना कर रहे हैं, ताकि दूसरे बच्चे भी घर जाने के बजाय वापस उनके साथ नहाने के लिए रुक जाएं। इसी सोच के कारण वह आगे बढ़ गया। लेकिन कुछ दूर जाने के बाद उसे एहसास हुआ कि तीनों वास्तव में गहरे पानी में डूब रहे हैं। इसके बाद वह दौड़कर वापस गड्ढे के पास पहुंचा और उन्हें बचाने का प्रयास किया। मौके पर कई ग्रामीण पहुंचे पानी में डूब रहे बच्चों ने उसका हाथ पकड़कर बाहर निकलने की कोशिश की। तीनों को बचाने के प्रयास में वह बच्चा खुद भी गहरे पानी में खिंचने लगा। किसी तरह वह खुद को पानी से बाहर निकालने में सफल रहा। इसके बाद वह दौड़कर वहां से गुजर रहे एक बुजुर्ग के पास पहुंचा और पूरी बात बताई। बुजुर्ग के जरिए गांव में सूचना पहुंची तो देखते ही देखते कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। दोस्तों के साथ नहाने गया और वापस नहीं लौटा ग्रामीणों के अनुसार, गहरे पानी में डूबने के कारण तीनों बच्चों के शरीर में काफी पानी चला गया था। एक साथ तीन बच्चों की मौत की खबर मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। मृतकों में शामिल आदिल अंसारी शनिवार की सुबह ही अपने मामा के घर खोदाईबारी आया था। उसी दिन शाम को वह अपने साथियों के साथ खेलने और नहाने गया और फिर कभी घर वापस नहीं लौटा। कुछ ही घंटों में उसकी मौजूदगी से गुलजार घर में मातम छा गया। हादसे ने गांव के लोगों को भी झकझोर दिया है और खुले गहरे गड्ढों में जलभराव के बीच बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *