Headlines

भोजपुर- पिकअप ने बाइक सवार दोस्तों को रौंदा:हादसे में एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; एक साल पहले हुई थी शादी




बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार 2 दोस्तों को रौंद दिया। पीरो सीएचसी लाने के दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान अगिआवं बाजार थाना क्षेत्र के चौबे के छावनी गांव निवासी दिनेश पासवान के पुत्र विकास कुमार(25) के तौर पर हुई है। घायल सुधीर कुमार(24) का इलाज चल रहा है। घटना धोबी घटवा के पास की है। पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल जानकारी के मुताबिक दोनों दोस्त पीरो से जगदीशपुर जा रहे थे। रास्ते में पिकअप ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। विकास की शादी पिछले साल मई महीने में हुई थी। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी बेहोश हो गई। रो-रोकर बुरा हाल है। घर में कोहराम मच गया है। पत्नी जूली देवी उर्फ भीला देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *