![]()
बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर अज्ञात वाहन ने ठेला चालक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भागलपुर गांव वार्ड नंबर-22 निवासी सैम्यूलाह कुरैशी के पुत्र जावेद कुरैशी(45) के तौर पर हुई है। घटना पीरो थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव की है। परिजन कैफ खान ने बताया कि वह रविवार की शाम ठेला पर ईंट लादकर संगम टोला जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। करीब 3 घंटे बाद ग्रामीणों से हादसे की सूचना मिली। जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव सौंप दिया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार में पत्नी सितारा देवी, पांच पुत्री साबरीन, आफरीन, नरगिस, शगुफ्ता, नाजो और दो पुत्र अजमल, अरहान है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link
भोजपुर- रोड एक्सीटेंड में ठेला चालक की मौत:ईंट लेकर जा रहा था, रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा; 3 घंटे बाद परिवार को मिली जानकारी
