- Hindi News
- National
- Baramati Crime News | Rohit Pawar PA Daughter Found Dead Under Suspicious
बारामती33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रविवार सुबह बच्ची का शव घर के पास मिलने की सूचना पुलिस को मिली।
महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार के पर्सनल असिस्टेंट (PA) की 12 साल की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, बच्ची रोहित पवार के PA की बेटी थी। उसका शव रविवार सुबह बारामती तहसील के साईनगर इलाके में घर के नाले के पास मिला।
शनिवार को किसी बात को लेकर बच्ची का अपनी मां से मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद वह नाराज होकर घर से बाहर चली गई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी
पुलिस के मुताबिक, जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। रविवार सुबह बच्ची का शव घर के पास मिलने की सूचना पुलिस को मिली।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बारामती सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।
रोहित बोले- बच्ची का शव सुबह 8:30 बजे मिला
रोहित पवार ने बताया कि वह बारामती मेडिकल कॉलेज में हैं, जहां अजीत के परिवार, दोस्तों और परिचितों समेत कई लोग मौजूद हैं। संबंधित अधिकारी से बात करने पर उन्हें पता चला कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम शुरू हो चुका है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से करीब आधे घंटे तक बात की और मामले से जुड़ी जानकारी साझा की।


