जयपुर17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और ग्रामीणों के बीच शुक्रवार को बगरू विधानसभा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा के निरीक्षण को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के 24 घंटे बाद शनिवार सुबह स्कूल को 50 मीटर दूर बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया।
इससे पहले शनिवार सुबह ग्रामीणों और सीजेपी ने एक-दूसरे के खिलाफ जयपुर के शिवदासपुरा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।
दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट, हुड़दंग मचाने के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस पर भी उन पर दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।
CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा-
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। अब पूरा देश राजस्थान के स्कूलों की दयनीय स्थिति को देखेगा। उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा। हम ऐसे लोग नहीं हैं जो रुक जाएं, झुक जाएं या डर जाएं।

आशुतोष रांका ने जयपुर के प्रताप नगर पुलिस पर उन्हें डराने और दबाव बनाने का आरोप लगाया है। रांका का कहना है कि पुलिसवाले उनके और उनके परिवार के बारे में पार्टी कार्यकर्ता से पूछताछ कर रहे हैं।
पहले देखिए घटनाक्रम से जुड़ी 4 फोटोज…

बगरू विधानसभा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा में शुक्रवार को ग्रामीण और सीजेपी कार्यकर्ताओं की बीच जमकर झड़प हुई थी।

विवाद के बाद सरकारी स्कूल को शनिवार सुबह एक घर में शिफ्ट कर दिया।

जिस कमरे में बच्चाें को बैठाया जा रहा है, उसमें पहले से ही दुकान चलाई जा रही है।

तबेले से जहां स्कूल शिफ्ट किया, उस जगह भी बच्चों को बाहर ही बैठाया जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप- हमारे बच्चे डरे हुए हैं
ग्रामीणों ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने उनके गांव का माहौल खराब कर रखा है। इससे पूरे गांव में दहशत है। बच्चे डरे हुए हैं और वो स्कूल नहीं जा रहे है।
ये लोग बड़ी संख्या में गांव में हथियार लेकर आए थे। उन्होंने डराया धमकाया भी है। वहीं, सीजेपी का आरोप है कि शुक्रवार को गांव में उन्हें पीटा गया।
कार्यकर्ताओं के कपड़े फाड़ दिए गए। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द हमला करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जाए।


….
ये खबरें भी पढ़िए…
पल-पल का अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ग्रामीण बोले- CJP वालों को गांव में नहीं घुसने देंगे
ग्रामीणों ने कहा जर्जर स्कूल का काम शुरू हो गया। एक दिन पहले हुए विवाद पर बोले कि अभिजीत दीपके ने CJP से राजनीतिक स्टैंड बनाने की कोशिश की है। जंतर-मंतर में भी इनके धरने पर देश विरोधी नारे लगे थे। अब ये गांवों में उतरकर राजनीति करना चाहते हैं। स्कूलों के माहौल को लेकर इन्होंने एक अभियान चलाया, लेकिन स्कूल पहले से अच्छी स्थिति में है। जिनकी हालत सही नहीं है, उनका काम चल रहा है। गांव के स्कूल को भी शिफ्ट करवा दिया गया है। ग्रामीणों ने साफ किया कि आगे भी CJP को गांव में नहीं आने दिया जाएगा।
44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
डिप्टी सीएम बोले- यदि गलत हुआ तो पुलिस जांच कर रही
डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा- शिक्षा के स्थान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और हम हिंसा के भी विरोधी हैं। यदि कोई गलत काम हुआ है, तो पुलिस इसकी जांच कर रही है और अपना काम कर रही है। निश्चित रूप से, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि, मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। इसका बच्चों और उनकी पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और उनके मन में गलत धारणा पैदा होती है। इसलिए बच्चों के सामने या उनके बीच राजनीति नहीं करनी चाहिए।
हमारी भूमिका बच्चों को शिक्षा, नवाचार और अच्छे संस्कारों के माध्यम से आगे बढ़ाने की है। हमारा उद्देश्य उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना है। यदि हम इस संदर्भ में राजनीति करना शुरू कर देंगे, तो हम बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल देंगे।
09:05 AM22 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
अलवर में टीचर नहीं होने पर लोगों ने स्कूल के ताला जड़ा
अलवर के रैणी क्षेत्र स्थित डगडगा स्कूल में ग्रामीणों ने शनिवार सुबह 9 बजे गेट पर ताला लगा दिया। स्कूल में गणित और साइंस के टीचर नहीं होने के विरोध में ये कदम उठाया। सूचना मिलने पर रैणी के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को सोमवार तक समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। करीब डेढ़ घंटे की बातचीत और समझाइश के बाद ग्रामीणों ने स्कूल का ताला खोल दिया।
08:43 AM22 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
ग्रामीण बोले- स्कूल को शिफ्ट कर दिया
ग्रामीण रविशंकर शर्मा ने बताया कि गांववालों की सहमति से स्कूल को शिफ्ट किया गया है। स्कूल जर्जर है, प्रशासन चलाने नहीं दे रहा है। इस कारण बच्चों के लिए इस जगह को दिया है। पहले यहां किराना की दुकान भी चलती थी।
08:21 AM22 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
रांका ने कहा- दिलावर को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा
CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा- हमारी कानूनी टीम शुक्रवार को वहां मौजूद थी और हमले के पीड़ित भी वहां मौजूद थे। हमने कल ही अपनी शिकायत दर्ज कराई थी और मुझे जानकारी मिली है कि FIR भी दर्ज हो चुकी है।
हम डरने वाले नहीं हैं और न ही हम हिंसा का सहारा लेने वाले या पीछे हटने वाले लोग हैं। हम स्कूलों की स्थिति सुधारने की लड़ाई लड़ रहे हैं और उसी दृढ़ संकल्प के साथ यह लड़ाई जारी रखेंगे।
मदन दिलावर ने खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। अब पूरा देश राजस्थान के स्कूलों की दयनीय स्थिति को देखेगा। उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा। हम ऐसे लोग नहीं हैं जो रुक जाएं, झुक जाएं या डर जाएं।
मैं स्वयं निकट भविष्य में दोबारा स्कूलों का दौरा करूंगा। अब यह मुद्दा केवल स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगा, मांग सीधे मदन दिलावर के इस्तीफे तक जाएगी।
08:20 AM22 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
CJP प्रवक्ता ने कहा- जिन लोगों ने उपद्रव किया, वे विधायक के साथ नजर आ रहे
CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा- कल जो घटना हुई, जिसमें मारपीट और हिंसा की गई, उसमें बाहर से गुंडों को बुलाया गया था। हमने आज इन सभी लोगों की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कर दी है। यही लोग एक दिन पहले स्थानीय विधायक कैलाश वर्मा के साथ बैठे हुए दिखाई दिए थे। सुबह जिन लोगों ने उपद्रव और हिंसा की, वही लोग कैलाश वर्मा के साथ बैठे थे।
यह बिल्कुल स्पष्ट है कि यह एक सुनियोजित हमला था। जिस तरह के पत्थरों का इस्तेमाल किया गया, उससे लगता है कि उन्हें जान से मारने के इरादे से हमले की तैयारी की गई थी। घटनास्थल पर पुलिस नहीं थी।। हमने लगातार पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
अब क्या राजस्थान पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच करेगी? हमने अपने सभी वीडियो सार्वजनिक कर दिए हैं। अगर दूसरे पक्ष के पास भी कोई वीडियो है, तो उन्हें भी उसे सार्वजनिक करना चाहिए, लेकिन पूरी दुनिया यह देखेगी कि राजस्थान पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच करती है या नहीं।
08:08 AM22 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
जहां किराना की दुकान चलती थी, वहां पढ़ेंगे बच्चे
जयपुर के रामपुरा गांव में विवाद के बाद स्कूल को शिफ्ट किया गया है। ग्रामीण ने अपना घर स्कूल संचालन के लिए दिया है। 16 से ज्यादा बच्चे अपने नए स्कूल में पहुंचे। घर के कमरे में किराना की दुकान चलती थी, जिसमें अब बच्चे पढ़ेंगे। दो टीचर बच्चों के साथ है। ग्रामीण चाहते हैं कि सरकार के स्तर पर जल्द ही स्कूल को फिर से बनाया जाए और गांव में ही स्कूल संचालित हो।
07:53 AM22 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का पोस्ट
सरकारी विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में निरंतर प्रयासराजस्थान में सरकारी विद्यालयों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। आधारभूत सुविधाओं, भवन निर्माण एवं मरम्मत, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाओं, कक्षा-कक्ष तथा छात्र-छात्राओं की आवश्यक सुविधाओं…— Madan Dilawar (@madandilawar) August 22, 2026

07:51 AM22 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
जहां स्कूल शिफ्ट किया,वहां भी बच्चे बाहर धूप में पढ़ रहे
स्कूल को जिस जगह शिफ्ट किया गया, वहां धूप में भी बच्चों को कमरे के बाहर जमीन पर बैठाकर पढ़ाया गया।
07:34 AM22 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
कमरे का पंखा खराब
भास्कर टीम मौके पर पहुंची तो स्कूल में कुछ बच्चे खेलते मिले। एक कमरे के बाहर ब्लैकबोर्ड रखा था। अंदर संदूक समेत कुछ अन्य सामान था। बच्चों ने बताया- कमरे में लगा पंखा नहीं चल रहा है। उन्हें गर्मी लग रही है।
07:25 AM22 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
गांव के एक घर में शिफ्ट हुआ स्कूल
जयपुर के रामपुर गांव में विवाद के बाद सरकार ने सरकारी स्कूल को पुरानी जर्जर बिल्डिंग से गांव के एक ही घर में शिफ्ट कर दिया है।
06:38 AM22 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
CJP प्रवक्ता ने जयपुर पुलिस पर लगाए आरोप
06:30 AM22 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
एसीपी बोले-सीजेपी की टीम और ग्रामीणों में मारपीट हुई थी
एसीपी (चाकसू) भवानी सिंह ने बताया- रामपुरा-कंवरपुरा इलाके में एक सरकारी स्कूल के निरीक्षण के लिए सीजेपी पार्टी पहुंची थी। स्कूल निरीक्षण के दौरान सीजेपी की टीम और ग्रामीणों में झड़प होने पर मारपीट हुई थी।
06:29 AM22 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
CJP का आरोप- ग्रामीणों ने पथराव और मारपीट की
CJP के सह-संयोजक और प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घटनाक्रम को लेकर गंभीर आरोप लगाए। रांका के मुताबिक, उनकी टीम रामपुरा-कंवरपुरा में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची थी। गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों ने टीम को रोक दिया और उन्हें वहां से खदेड़ दिया। रांका ने आरोप लगाया कि टीम पर मारपीट और पथराव किया गया। उन्होंने दावा किया कि वाहनों के शीशे तोड़े गए, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई और कपड़े तक फाड़ दिए गए।
आशुतोष रांका ने कहा- बच्चों को कथित तौर पर खराब हालात में पढ़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है, लेकिन स्कूल की स्थिति सुधारने की कोशिश करने पर उनकी टीम को रोका गया। रांका ने आरोप लगाया कि यह सब शिक्षा मंत्री के कहने पर कराया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।
06:28 AM22 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
ग्रामीण बोले-हमें बेवजह परेशान किया जा रहा
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बेवजह हमें परेशान किया जा रहा है, कुछ लोग हमारे गांव में आकर हुड़दंग मचाना चाह रहे थे। जब हमने उन्हें रोका तो उन लोगों ने मारीपीट शुरू कर दी। अब पुलिस प्रशासन भी उनके दबाव में आकर हमें बुला रहा है। इस मामले को लेकर हमने भी पुलिस में शिकायत दर्ज की है। जल्द ही हम इस पर अपनी बात रखेंगे।
06:27 AM22 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
ग्रामीणों ने सीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे सीजेपी पार्टी के आशुतोष रांका अपने 50-60 लोगों के साथ गांव पहुंचे। उन लोगों की ओर से स्कूल निरीक्षण के बहाने गांव में घुसकर गांव के लोगों के साथ गाली-गलौच की। सीजेपी के लोग गांव वालों के साथ मारपीट करने लग गए, जिसमें कई ग्रामीणों को चोट आई है।
06:26 AM22 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची सीजेपी की टीम के साथ मारपीट हुई


