Headlines

Sikh Protest at Rahul Gandhi Residence: Demand Apology for Sajjan Kumar


नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन करते सिख दंगा प्रभावित परिवार।  - Dainik Bhaskar

राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन करते सिख दंगा प्रभावित परिवार।

सिख नेताओं और 1984 के सिख विरोधी दंगों से प्रभावित परिवारों के सदस्यों ने शनिवार को राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन किया।

उन्होंने कुछ कांग्रेस नेताओं की ओर से पूर्व पार्टी नेता सज्जन कुमार को हीरो और आदर्श बताए जाने वाली टिप्पणियों पर माफी की मांग की।

प्रदर्शनकारी 5, सुनहरी बाग रोड स्थित राहुल गांधी के घर के बाहर जुटे थे। वहां पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी।

सज्जन कुमार 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में दोषी ठहराए गए थे। दिल्ली की तिहाड़ जेल में गुरुवार को 80 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

सिखों ने हुड्डा की तस्वीरों पर जूत-चप्पल भी मारे।

सिखों ने हुड्डा की तस्वीरों पर जूत-चप्पल भी मारे।

कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बयान दिया था

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने सज्जन कुमार के निधन को कभी न पूरी होने वाली क्षति बताया।

कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा के एक बयान का जिक्र करते हुए डीएसजीएमसी नेता ने राहुल गांधी से सिख समुदाय से माफी मांगने को कहा है।

कांग्रेस से सफाई और माफी की मांग प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कलका और महासचिव जगदीप सिंह कहलोन ने किया। डीएसजीएमसी के नेता ने कांग्रेस से साफ करने को कहा कि क्या दंगों से जुड़े मामलों में दोषी ठहराए गए सज्जन कुमार को हीरो माना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सज्जन कुमार की मौत के बाद कांग्रेस नेताओं ने जिस तरह के बयान दिए और उन्हें अपना हीरो बताया, वह आपत्तिजनक हैं। राहुल गांधी को आज साफ करना होगा कि क्या सज्जन कुमार उनके हीरो हैं।

उन्होंने कहा, 42 साल बाद हमारे परिवारों के जख्म फिर हरे हो गए हैं। हमारी भावनाओं को ठेस पहुंची है। राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं को इसे स्वीकार कर माफी मांगनी चाहिए।

—————————–

ये खबर भी पढ़ें:

पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन:सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे थे; 4 केस में से 2 में बरी, 2 में दोषी थे

नई दिल्ली।

1984 में सिख विरोधी दंगों के दौरान सज्जन कुमार दिल्ली के सांसद थे।

1984 में सिख विरोधी दंगों के दौरान सज्जन कुमार दिल्ली के सांसद थे।

तिहाड़ जेल में बंद कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का गुरुवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया। न्यूज एजेंसी ANI के सूत्रों के मुताबिक उन्हें मृत अवस्था में सफदरजंग अस्पताल में लाया गया था। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *