Headlines

सर्दी-जुकाम की कुछ दवाएं बच्चों को देने पर रोक:4 साल से छोटे बच्चों को खतरा, पैकेट पर वॉर्निंग लिखना जरूरी, केंद्र का आदेश




केंद्र सरकार ने चार साल से छोटे बच्चों के लिए सर्दी-जुकाम की दवा को लेकर शनिवार को नया आदेश जारी किया है। सरकार ने क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड के कॉम्बिनेशन से बनने वाली दवाओं के चार साल से छोटे बच्चों के लिए इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। सरकार ने दवा कंपनियों को इन दवाओं के पैकेट, अंदर की जानकारी और प्रचार सामग्री पर साफ चेतावनी लिखने का आदेश दिया है, ताकि छोटे बच्चों को इनके इस्तेमाल से होने वाले संभावित खतरे से बचाया जा सके। सरकार ने विशेषज्ञ समिति और DTAB की सिफारिश के बाद यह फैसला लिया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस दवा कॉम्बिनेशन से छोटे बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी जोखिम हो सकते हैं, जबकि इस उम्र के लिए सुरक्षित विकल्प उपलब्ध हैं। इससे पहले 15 अप्रैल 2025 की अधिसूचना में कुछ FDC दवाओं पर यह चेतावनी लागू की गई थी। अब इसका दायरा बढ़ाकर इन दोनों घटकों वाली सभी संबंधित FDC दवाओं को 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। सरकार ने यह आदेश ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 26A के तहत जारी किया है। फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) ऐसी दवा होती है, जिसमें दो या उससे ज्यादा सक्रिय दवा घटक एक ही दवा में निश्चित मात्रा में मिलाए जाते हैं। खबर को अपडेट किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *