![]()
पटना में 19 दिनों से आमरण अनशन कर रहे PhD होल्डर आज लोकभवन मार्च निकाल रहे हैं। आर ब्लॉक चौराहे पर प्रदर्शनकारी जुटने लगे हैं। सरकार के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। प्रदर्शनकारी प्रोफेसर की नियुक्ति में UGC के नियमों का पालन करने, उम्र सीमा बढ़ाने और राज्य सरकार की ओर से लाए जा रहे नए नियमों का विरोध कर रहे हैं। आंदोलन को अब नेताओं और शिक्षकों का भी समर्थन मिलने लगा है। प्रदर्शन में शामिल डॉक्टर निखिल कुमार ने बताया कि हम अतिथि सहायक शिक्षक हैं। हम लोगों के ऊपर हमेशा तलवार लटकी रहती है। सरकार उच्च शिक्षा को खराब करने पर तुली है। आने वाली पीढ़ी के लिए हम लोकभवन मार्च निकाल रहे हैं। अगर ये मार्च करने से रोकेंगे तो हम हाथ जोड़कर अपनी बातें रखेंगे। असिस्टेंट गेस्ट प्रोफेसर डॉ. नितिन कुमार ने कहा कि हम लोग अतिथि सहायक प्राध्यापक हैं। 11 महीने के लिए नियुक्त किया गया था, लेकिन 8 साल से हम लोग काम कर रहे हैं। हम शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाए। अब ये लोग हमें निकालना चाहते हैं। चिराग पासवान में PhD होल्डर का समर्थन किया था। उन्होंने सरकार से गेस्ट फैकल्टी को प्रीयोरिटी देने की मांग की थी। PhD होल्डर्स के लोकभवन मार्च की तस्वीरें… आर ब्लॉक पर 100 से ज्यादा जवान तैनात लोक भवन मार्च को देखते हुए पटना प्रशासन ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। आर ब्लॉक चौराहे से लेकर लोक भवन तक बड़ी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। आर ब्लॉक चौराहे पर करीब 100 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। यहां से आगे राजभवन तक सभी चौक चौराहों पर भी पुलिसबल तैनात किए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए वाटर कैनन भी मौके पर तैनात किए गए हैं। प्रशासन की ओर से मार्च के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है। PhD होल्डर्स के लोकभवन मार्च के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
पटना में Phd होल्डर्स का लोकभवन मार्च:बोले- हम शिक्षा व्यवस्था पटरी पर लाए, हमें ही निकाल रहे; समर्थन में चिराग, 2 दिन पहले CM को लिखी चिट्ठी
