Headlines

ट्रॉली बैग में छिपाकर पटना लाई गांजा की खेप:यात्री बनकर ट्रेन में सफर कर रहे तस्कर, 40 किलो नशीले पदार्थ के साथ 4 गिरफ्तार




पटना में दूसरे जिलों से गांजे की खेप लाकर सप्लाई करने का सिलसिला जारी है। जक्कनपुर थाना पुलिस ने गांजा तस्करी करते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 40 किलो गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश कुमार, पूनम देवी, सौरव कुमार और धर्मेंद्र राय के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों को लेबर कोर्ट के पास घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ट्रॉली में छिपाकर लाए थे गांजा गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज से ट्रेन के जरिए गांजे की खेप पटना लेकर पहुंचे हैं। इसके बाद जक्कनपुर पुलिस ने लेबर कोर्ट के पास निगरानी और घेराबंदी शुरू की। पुलिस के मुताबिक, जैसे ही चारों संदिग्ध वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली। उनके सामान में रखी ट्रॉली की जांच की गई तो उसमें गांजा छिपाकर रखा मिला। वजन कराने पर बरामद गांजे की मात्रा करीब 40 किलो निकली। पुलिस खंगाल रही पूरा सप्लाई नेटवर्क पूछताछ में पुलिस के सामने आया कि बरामद गांजा चंदन बाबा नाम के व्यक्ति को डिलीवर किया जाना था। पुलिस अब चंदन बाबा समेत गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में तस्करी से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम और जानकारी भी सामने आई है। पुलिस इन सूचनाओं के आधार पर नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। जक्कनपुर पुलिस गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गांजे के स्रोत और इसके पटना में खरीदारों तक पहुंचने में जुटी है। दो दिन पहले कोतवाली में भी पकड़ा गया था दंपती पटना में दो दिन पहले कोतवाली थाना क्षेत्र के महावीर स्थान से भी पुलिस ने एक तस्कर दंपती को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 12 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया था। लगातार दो अलग-अलग कार्रवाई में गांजे की बड़ी खेप पकड़े जाने से पुलिस सतर्क हो गई है। अब इस बात की भी जांच कर रही है कि दूसरे जिलों से पटना तक नशीले पदार्थों की सप्लाई का कोई संगठित नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *