Headlines

किशनगंज में दवा लेने गई लड़की लापता:परिजनों ने दर्ज कराई प्राथमिकी, अपहरण की आशंका




किशनगंज सदर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच और लड़की की तलाश शुरू कर दी है। नाबालिग लड़की 18 अगस्त को घर से दवा लेने निकली थी। परिजनों ने बताया कि वह बाजार से दवा लेकर जल्द लौटने की बात कहकर गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी इंतजार के बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित ठिकानों पर तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने अपने स्तर पर लगातार खोजबीन की। सफलता न मिलने पर गुरुवार को उन्होंने किशनगंज सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिकी में परिजनों ने एक युवक पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। लड़की का पता लगाने का प्रयास कर रही पुलिस पुलिस ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। नाबालिग के लापता होने की सूचना मिलते ही उसकी तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है और संभावित ठिकानों पर जांच की जा रही है। पुलिस तकनीकी तथा अन्य उपलब्ध माध्यमों से लड़की का पता लगाने का प्रयास कर रही है। किशनगंज सदर थाना के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने पुष्टि की कि नाबालिग लड़की की खोजबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आसपास के थानों से भी संपर्क साधा गया है। पुलिस को उम्मीद है कि लड़की का जल्द पता लगा लिया जाएगा। पुलिस फिलहाल प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *