Headlines

गोपालगंज में पश्चिम बंगाल के मजदूर की मौत:अनियंत्रित ट्रक ने सेनारी मठिया के पास कुचला, गैस प्लांट में करता था काम




गोपालगंज में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार मजदूर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र में सेनारी मठिया गांव के पास हुई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले निवासी जयदेव राय के बेटे लालटू राय के रूप में हुई है। लालटू राय हथुआ स्थित गैस प्लांट में मजदूरी करता था और वहीं रहता था। यह घटना तब हुई जब लालटू राय किसी काम से बाहर निकला था। मीरगंज थाना क्षेत्र के सेनारी मठिया के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। युवकी की पहचान कर परिजन को दी गई सूचना स्थानीय लोगों ने मीरगंज थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के पास मिले कागजात तथा स्थानीय लोगों की मदद से उसकी पहचान की। इसके बाद पश्चिम बंगाल में रह रहे उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर वाहन की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *