![]()
कटिहार में जिला परिवहन विभाग ने 17 अगस्त, सोमवार को कोलासी डिग्री के समीप सीट बेल्ट और हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 1,58,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु और गंभीर चोटों को कम करने के लिए लगातार वाहन जांच अभियान आवश्यक है। विभाग के निर्देशानुसार, विशेष जांच अभियान के तहत प्रथम सप्ताह के सोमवार को हेलमेट और गुरुवार को सीट बेल्ट की जांच की जाती है। इसी तरह, तीसरे सप्ताह के सोमवार को सीट बेल्ट और गुरुवार को हेलमेट जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इन जांच अभियानों के साथ-साथ माननीय सर्वोच्च न्यायालय और सड़क सुरक्षा पर गठित उनकी समिति के दिशा-निर्देशों का भी पालन किया जा रहा है। इसमें दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठे व्यक्ति के लिए अनिवार्य हेलमेट उपयोग, लेन अनुशासन का पालन, गलत दिशा में वाहन चलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई शामिल है। इसके अतिरिक्त, लाल-नीली स्ट्रोब लाइट और हूटर जैसे अनाधिकृत उपकरणों का उपयोग करने वाले वाहनों को जब्त कर नियमानुसार दंडित किया जाएगा।
Source link
कटिहार में यातायात जांच अभियान:₹1.58 लाख का जुर्माना वसूला गया, सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता
