Headlines

भभुआ में फर्जी मुकदमे का विरोध:SP कार्यालय पहुंचे ग्रामीण; SC-ST थाने में केस का आरोप, निर्दोषों के नाम हटाने की मांग




भगवानपुर थाना क्षेत्र के पढौती गांव में दर्ज एक मुकदमे को फर्जी बताते हुए सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने न्याय की मांग करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की अपील की। पढौती गांव निवासी मनोज सिंह की पत्नी संगीता देवी ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने भी आरोपों का समर्थन किया
संगीता देवी ने आरोप लगाया कि गांव की ओमप्रकाश राम की पत्नी संतरा देवी और उनकी पुत्री प्रियांशु कुमारी ने आपसी विवाद के चलते उनके पति, देवर और बेटे के खिलाफ एससी-एसटी थाने में झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने दावा किया कि उनके परिवार को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है और घटना के वक्त ऐसा कुछ नहीं हुआ था। इस मामले में वादी संतरा देवी के पाटीदार रामप्रवेश राम सहित अन्य ग्रामीणों ने भी संगीता देवी के आरोपों का समर्थन किया। ग्रामीणों का कहना है कि रमेश सिंह कुशवाहा और उनके भाई-भतीजों को भी गलत तरीके से इस मामले में घसीटा गया है। निर्दोषों के नाम केस से हटाने की अपील की
ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और निर्दोषों के नाम केस से हटाने की अपील की। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया और कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *