Headlines

शाहपुर में निकली हर घर तिरंगा यात्रा:राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा पूरा इलाका




सोमवार को शाहपुर पंचायत में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। सदर प्रखंड क्षेत्र में आयोजित इस यात्रा में जनप्रतिनिधियों, जीविका दीदियों, स्वच्छता कर्मियों, शिक्षकों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया। यह यात्रा पंचायत भवन से शुरू होकर पूरे पंचायत क्षेत्र में घूमी। इस दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’, ‘वंदे मातरम’, ‘जय हिंद’, ‘जय भारत’ जैसे देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। साथ ही ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहें’, ‘खुदीराम बोस अमर रहें’ और ‘वीर भगत सिंह अमर रहें’ के नारों से भी माहौल ओत-प्रोत रहा। यात्रा का समापन हाईस्कूल के पास एक सभा के रूप में हुआ। इसकी अध्यक्षता मुखिया महेश राय ने की। इस अवसर पर नरेश राय, साकेत सिंह, अमरेश कुमार, आदर्श कुमार, धोनी सिंह, राकेश कुमार बिहारी, विकास कुमार, प्रिंस कुमार, अमित कुमार, आशिक कुमार, सरदार चंद्रभूषण यादव, बैद्यनाथ ठाकुर सहित विद्यालय के शिक्षक, स्वच्छता कर्मी, स्वच्छता पर्यवेक्षक और बड़ी संख्या में जीविका दीदियां व ग्रामीण उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *