Headlines

दरभंगा में स्कूटी-बाइक की टक्कर में 4 हुए घायल:सिमरिया से गंगाजल लेकर कुशेश्वरस्थान गए थे, जलाभिषेक के बाद गांव लौट रहे थे




दरभंगा में सोमवार को सड़क हादसे में 4 कांवरिया घायल हो गए हैं। ये लोग बेगूसराय के सिमरिया से गंगाजल लेकर कुशेश्वरस्थान स्थित महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। घायलों में 2 की स्थिति नाजुक है। जानकारी के अनुसार, घनश्यामपुर प्रखंड के बेला पौहद्दी और आसपास के गांवों के युवक तीसरी सोमवारी के अवसर पर सिमरिया धाम से गंगाजल लेकर कुशेश्वरस्थान पहुंचे थे। वहां कुशेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक करने के बाद सभी अपने गांव के महादेव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान स्कूटी-बाइक की टक्कर हो गई। घटना अलीनगर थाना क्षेत्र के गरहाट चौर स्थित पेट्रोल पंप के पास की है। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे में बेला पौहद्दी के रहने वाले नीरज कुमार राम, घनश्यामपुर के रहने वाले सोनू कुमार (25) समेत 2 अन्य हैं। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने घायलों को डीएमसीएच रेफर कर दिया। वहीं, कुछ घायलों को इलाज के लिए बेनीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक पुलिस ने की जब्त
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के कारणों की स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। इधर, सूचना मिलने पर अलीनगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर थाना पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *