![]()
केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के तीन दिवसीय दौरे के दौरान पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती पर जोरदार तंज कसा है। महबूबा मुफ्ती द्वारा दिमागी नक्सल बताए जाने वाले बयान पर गिरिराज सिंह ने उन्हें अर्बन नक्सल मानसिकता वाली नेता करार दिया है। सोमवार को बेगूसराय में पत्रकारों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत को ऐसे किसी भी व्यक्ति की जरूरत नहीं है जो देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हो या आतंकवाद का समर्थन करता हो। महबूबा मुफ्ती की सोच हमेशा से देश विरोधी और अर्बन नक्सल वाली रही है। इसी मानसिकता के कारण बीजेपी ने पीडीपी से गठबंधन तोड़ा था। ‘सरकार में साथ रखा, लेकिन दिमाग इनका अर्बन नक्सल वाला था, इसलिए छोड़ा’ बीजेपी-पीडीपी गठबंधन सरकार की चर्चा करते हुए कहा गिरिराज सिंह ने कहा कि महबूबा मुफ्ती हों या मुफ्ती महबूबा हो, हम लोगों ने भी इनको सरकार में साथ रखा था। लेकिन बाद में सरकार को छोड़ देना ही ज्यादा बेहतर साबित हुआ क्योंकि इनका दिमाग वही अर्बन नक्सल वाला था। आज महबूबा मुफ्ती खुद ही केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान को सच साबित कर रही हैं। देश को ऐसे लोग नहीं चाहिए जो आतंकवाद फैलाना चाहते हों या जो देश को तबाह करने की मंशा रखते हों। ‘अब केंद्र में कोई सरकार आए, धारा 370 वापस लागू नहीं कर पाएगी’ अनुच्छेद- 370 की वापसी के दावों को सिरे से खारिज करते हुए गिरिराज सिंह ने विपक्ष को खुली चुनौती दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब केंद्र में कोई भी सरकार आ जाए, वह धारा- 370 को वापस लागू नहीं कर पाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि धारा- 370 और 35A को हटाने का कदम देश की आत्मा की सेवा है। एक देश-एक कानून की सेवा करना हमारा लक्ष्य था। हम हमेशा से कहते थे कि देश में दो निशान, दो प्रधान, दो विधान नहीं चलेगा। दरअसल हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने संविधान का विरोध करने वालों, अलगाववादियों और अनुच्छेद- 370 का समर्थन करने वाले नेताओं को दिमागी नक्सल करार दिया था। इसके जवाब में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि वह जम्मू-कश्मीर में 370 का पुरजोर समर्थन करती हैं और अगर ऐसा है, तो इस नाते वह खुद एक दिमागी नक्सल हैं।
Source link
'महबूबा मुफ्ती का दिमाग अर्बन नक्सल वाला है':पीडीपी चीफ पर गिरिराज सिंह का हमला, बोले- देश को तबाह करने वालों की भारत में कोई जरूरत नहीं
