Headlines

अजगैविनाथ में पूजा के बाद शुरू की बाबा धाम यात्रा:उत्तरवाहिनी गंगा में कांवरियों ने लगाई डुबकी, नेपाल से भी पहुंचे श्रद्धालु




भागलपुर के सुल्तानगंज में रविवार को अजगैविनाथ धाम में बिहार, झारखंड, बंगाल, नेपाल समेत अन्य राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचे। डाक कांवरियों ने उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही अजगैविनाथ गंगा घाट और नमामि गंगे घाट पर कांवरियों की भारी भीड़ जुटने लगी थी। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने अजगैविनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा शुरू की। तीसरी सोमवारी को लेकर खास तौर पर डाक कांवरियों की संख्या अधिक रही। कांवरिया गंगा से जल भरकर पैदल और विभिन्न वाहनों से देवघर के लिए रवाना होते नजर आए। इस दौरान कांवरिया पथ से लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों तक हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। कई स्थानों पर कांवरिया नाचते-झूमते और भक्ति गीतों पर उत्साह जताते हुए आगे बढ़ते दिखाई दिए। सुरक्षा के लिए पुलिस बल और पदाधिकारियों की रही तैनाती कांवरियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से गंगा घाटों और कांवरिया पथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अजगैविनाथ गंगा घाट, नमामि गंगे घाट सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल और प्रशासनिक पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने और कांवरियों की सुरक्षित आवाजाही करने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी की जा रही थी। कांवरियों की सेवा के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों और संस्थानों की ओर से जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए थे। शिविरों में डाक कांवरियों और अन्य श्रद्धालुओं के लिए शरबत, केला, पानी समेत अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही थी। सफाई के लिए 4 शिफ्ट में तैनात सफाईकर्मी सेवा शिविरों में स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की मदद करते नजर आए। कांवरिया पथ और शहर में साफ-सफाई को लेकर भी नगर परिषद सुल्तानगंज की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। नगर परिषद के कर्मियों की ओर से 4 शिफ्ट में सफाई कराई जा रही थी, ताकि लाखों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी भी कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार ड्यूटी पर तैनात रहे। गंगा जल लेकर बाबाधाम रवाना हो रहे भक्त सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर रविवार को सुल्तानगंज में सुबह से देर रात तक कांवरियों की आवाजाही जारी रहेगी, अबतक लगभग 2 लाख कावरिया जल भर चुके हैं। गंगा घाट से लेकर कांवरिया पथ तक श्रद्धालुओं की भीड़ और बोल बम के जयकारों ने पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया। श्रद्धालु गंगा जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए उत्साह के साथ रवाना होते रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *