![]()
दरभंगा में रविवार को भाजपा ने वंदे मातरम के अपमान के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने ‘भारत में यदि रहना होगा तो वंदे मातरम् कहना होगा’, ‘सोनिया गांधी हाय-हाय’, ‘राहुल गांधी शर्म करो’ और ‘कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश की जनता से माफी मांगने की मांग की। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर एनपी मिश्रा चौक से ब्रह्मस्थान तक पहुंचे और कांग्रेस के विरोध में नारेबाजी की। मार्च का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना ने किया। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम की भावनाओं का प्रतीक है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान इस गीत ने लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने और अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपमान जनता को स्वाकार नहीं गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि देश के महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों ने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सबकुछ न्योछावर किया। ऐसे में राष्ट्रीय भावना से जुड़े प्रतीकों के प्रति किसी भी प्रकार का अपमान देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। डॉ. ठाकुर ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से कथित अपमान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
भाजपा राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करती है भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना ने कहा कि भाजपा राष्ट्र, राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान और वंदे मातरम जैसे राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे पवित्र अवसर पर राष्ट्रीय भावना से जुड़े विषय पर किसी भी प्रकार का विवाद या कथित अपमान दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस नेतृत्व को देश की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
मार्च में ये रहे शामिल मार्च में जिला उपाध्यक्ष अभयानंद झा, जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री मीना झा, कृष्ण भगवान झा, पारसनाथ चौधरी, आशुतोष झा, सपना भारती, प्रमोद चौधरी, भावना देवी, अमरनाथ झा, मीणा प्रसाद, प्रमुख चंद्रशेखर, अभयनाथ मिश्रा, जिला पार्षद अमरनाथ शर्मा, रेखा झा, सुशील सिंह, त्रिवेणी महतो, नवीन चौधरी, रमाकांत झा मुन्ना, आशुतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
'सोनिया-राहुल गांधी देश की जनता से माफी मांगें':दरभंगा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला प्रतिरोध मार्च, सांसद बोले- वंदे मातरम गीत नहीं, राष्ट्रभक्ति है
