Headlines

भोजपुर- सड़क हादसे में घायल युवक की मौत:खाना खाकर घर से घूमने निकला था, नीलगाय से टकराई बाइक; पटना में चल रहा था इलाज




भोजपुर में सड़क हादसे में घायल छात्र की मौत हो गई। पटना में इलाज चल रहा था। मृतक की पहचान बहोरनपुर गांव निवासी सुबास चौधरी के पुत्र अजय चौधरी(22) के तौर पर हुई है। पेशे से मजदूर था। घटना बहोरनपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक के चाचा शिव कुमार चौधरी ने बताया बुधवार की खाना खाने के बाद बाइक से गांव में घूमने निकला था। रास्ते में अचानक नीलगाय दौड़ पड़ी। जिसके बचाने के चक्कर में बाइक से नीचे गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इलाज के अस्पताल में एडमिट कराया। जहां से डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। इसके बाद शव गांव लेकर आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। घर में मचा कोहारम मृतक पांच भाई-बहन में दूसरे स्थान पर था। परिवार में मां डोमनी देवी, भाई सुनील चौधरी, गोलू चौधरी, अरविंद चौधरी और एक बहन सोनी देवी है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। मां और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *