Headlines

सीतामढ़ी में 2 बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल:तीन की हालत गंभीर; लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, इलाज जारी




सीतामढ़ी के बैरगनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना बाजार समिति के समीप हुई। घायलों की पहचान बैरगनिया के शेखौना वार्ड-26 निवासी गोलू कुमार (पिता बालदेव सिंह) और प्रेम कुमार (पिता जयमोहन दास) के रूप में हुई है। दूसरी बाइक पर सवार पूर्वी चंपारण के बनकटवा निवासी गौतम कुमार और सुजीत यादव भी घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को सड़क से उठाकर प्राथमिक मदद पहुंचाई। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की जा रही घटना की सूचना मिलते ही बैरगनिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गिरी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार से वाहन चलाने को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *