Headlines

महिला ने पति-ससुराल वालों पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप:2 लाख नहीं देने पर करता था मारपीट, खाने के लिए नहीं देता था खाना




किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र की 24 वर्षीय उजाला परवीन ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाते हुए महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि उनका निकाह 17 मई 2021 को बहादुरगंज के विरनियां निवासी मो. असगर के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। निकाह के लगभग दो साल बाद उनकी रुखसती हुई। महिला का आरोप है कि रुखसती के कुछ माह बाद ही पति, सास-ससुर और अन्य परिजन उनसे दहेज में दो लाख रुपए की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। मारपीट कर खाना तक नहीं देता था पति पति उन्हें पंजाब के जालंधर ले गया, जहां दहेज की मांग को लेकर अक्सर मारपीट की जाती थी। महिला ने आरोप लगाया कि उन्हें पर्याप्त भोजन नहीं दिया जाता था और बीमार होने पर इलाज भी नहीं कराया जाता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जीविका चलाने के लिए उन्हें बैटरी फैक्ट्री में काम करने पर मजबूर किया गया और उनकी कमाई पति अपने पास रख लेता था। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती थी। महिला के अनुसार, एक बार पति उन्हें उत्तर प्रदेश के एक रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया, जिसके बाद वह किसी तरह अपने मायके पहुंचीं। पति ने मायके लाकर छोड़ा महिला ने बताया कि पहले भी बहादुरगंज थाना में शिकायत की गई थी, जहां पंचायत के माध्यम से समझौता कराया गया था। बाद में पति उन्हें दोबारा पंजाब ले गया, लेकिन कुछ समय बाद फिर मायके लाकर छोड़ दिया। हाल ही में भी पति द्वारा बहादुरगंज के झांसी रानी चौक पर छोड़कर फरार होने का आरोप लगाया गया है। इसके बाद ननिहाल पहुंचने पर वहां भी उनके साथ मारपीट की गई और दहेज की मांग पूरी होने तक ससुराल नहीं आने की बात कही गई। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *